प्रयागराज22फरवरी*संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रयागराज की मनमानी से धान क्रय केंद्र पर हो रहा है विवाद*
*कोरांव।* कोरांव के बड़ोखर में स्थित पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र दो सप्ताह से बंद है। बीच में मात्र 2 दिन ही खरीद हो सकी है। आज दिनाँक 21 फरवरी को संभागीय खाद्य नियंत्रक प्रयागराज द्वारा एक व्यक्ति विशेष की तौल कराने का निर्देश केंद्र प्रभारी को दिया गया। परंतु केंद्र पर किसानों ने हंगामा कर दिया केंद्र पर एकत्र किसान त्रिभुवन नाथ, हरि प्रसाद, दूधनाथ सिंह आदि द्वारा यह कहकर धान की तौल रोक दी गई, किसानों का कहना है कि केंद्र पर उनकी धान तौली गई है लेकिन सर्वर में आई समस्या के कारण धान की ऑनलाइन फीडिंग नहीं हो सकी है। पहले हम किसानों की ऑनलाइन फीडिंग होगी उसके बाद ही किसी और कि धान तौली जाएगी। इस बाबत केंद्र प्रभारी कृष्णाकांत शुक्ल ने बताया कि केंद्र के ई पोर्टल पर बोरियां मैप न होने के कारण खरीदे गए धान की ऑनलाइन फीडिंग नही हो पा रही है।
प्रयागराज से जिला ब्यूरो चीफ पूजा निश्रा यूपीआजतक

More Stories
नई दिल्ली 1 अप्रैल 26*जाति आधारित जनगणना कराए भारत सरकार
नई दिल्ली 1 अप्रैल 26*यू एस ट्रेड डील भारतीय किसानों को तबाह कर देगी
नई दिल्ली 1 अप्रैल 26*एन डी पी एफ का समर्थन यू डी एफ को