प्रयागराज19अक्टूबर*असली इंस्पेक्टर को नकली इंस्पेक्टर समझ थाने उठा ले गई पुलिस ,*
*अपने ही विभाग के कर्मचारियों को पहचानने में अपने ही कर गए भूल ,*
*प्रयागराज :* सिविल लाइंस में एक दुकान पर विवाद होने पर एक इंस्पेक्टर को फर्जी बताकर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। कहा कि वह रुपये मांग रहा है। पुलिस वहां पहुंची और इंस्पेक्टर को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ हुई तो पता चला कि वह असली इंस्पेक्टर है। आखिर में वहां पर विवाद क्यों हुआ, वसूली की बात क्यों आई, इसकी जांच चल रही है।
*बताया जा रहा है कि 2001 बैच के इंस्पेक्टर संजय सिंह मेरठ के रहने वाले हैं। वर्तमान में पुलिस लाइन में उनकी ड्यूटी लगी है। मंगलवार शाम को वह सिविल लाइंस गए थे। एक दुकान पर कुछ सामान खरीदने के चक्कर में विवाद हो गया।* इंस्पेक्टर वर्दी में थे। यह देख दुकानदार को लगा कि कुछ गड़बड़ है। उसने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को फर्जी इंस्पेक्टर के होने की सूचना दे दी थी। पुलिस की मोबाइल टीम वहां पहुंची और इंस्पेक्टर संजय को थाने लेती गई। इस घटना की जानकरी पुलिस अफसरों को भी दे दी गई है।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*