प्रयागराज15अक्टूबर24* यार्ड रीमाडलिंग कार्यों के फलस्वरूप सारनाथ एक्सप्रेस एवं दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी |
अनूपपुर ( ब्यूरो राजेश शिवहरे)बिलासपुर :- 15 अक्टूबर 2024
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं | इसी कड़ी में यार्ड रीमाडलिंग हेतु उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा | इसके फलस्वरूप मंडल से चलने/गुजरने वाली कुछ गाडियाँ परिवर्तित मार्ग से चलेगी । *जिसकी जानकारी इस प्रकार है :-*
⏩ दिनांक 17 से 20 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से चलने वाली संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार मार्ग होकर चलेगी । इसी प्रकार दिनांक 18 से 21 अक्टूबर 2024 को छपरा से चलने वाली संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर मार्ग होकर चलेगी।
⏩ दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को दुर्ग से चलने वाली संख्या 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जफराबाद-सुल्तानपुर-अयोध्या मार्ग होकर चलेगी । इसी प्रकार दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को नौतनवा से चलने वाली संख्या 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया अयोध्या-सुल्तानपुर-जफराबाद-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर मार्ग होकर चलेगी।

More Stories
भागलपुर 12मार्च 26*मंजूषा महोत्सव में तसर सिल्क पर सजी मंजूषा कला, फैशन शो में दिखी सुंदर नारी और भागलपुर की सांस्कृतिक छटा*
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।