प्रतापगढ़ १३ अप्रैल २६ * चोरी की बाइक और अवैध देशी बम के साथ चार युवक गिरफ्तार
प्रतापगढ़।कोहड़ौर पुलिस ने रविवार को थाना क्षेत्र के बरासराय नहर पटरी के पास से घेराबंदी कर चोरी की मोटरसाइकिल और देशी बम के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बरासराय गांव के पास आवले की बाग के पास नहर पटरी पर कुछ संदिग्ध युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर चारों को दबोच लिया।
पकड़े गए युवकों की पहचान नीरज यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी ग्राम सिकरी कानूपुर थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष,अभिषेक गौतम उर्फ शेखर पुत्र स्व0 सोनई निवासी ग्राम सांगापुर थाना रामगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 27 वर्ष,शुभम गौतम पुत्र कन्हैया लाल गौतम निवासी ग्राम पड़री चन्दुआडीह थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष और अंश मौर्य पुत्र रंजीत मौर्य निवासी सराय रजई थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 17 वर्ष।
पुलिस ने इनके कब्जे से चार अवैध देशी बम एक चोरी की मोटरसाइकिल,एक सीज पल्सर मोटरसाइकिल और तीन एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया। जांच में पता चला कि बरामद की गई मोटरसाइकिल अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी,जिसके संबंध में वहां पहले से ही मुकदमा दर्ज है।
पुलिस पूछताछ में इन गिरफ्तार युवकों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे।सुनसान रास्तों पर राहगीरों को रोककर उन्हें देशी बम दिखाकर मौत का डर पैदा करते थे और फिर उनके मोबाइल व पैसे लूट लेते थे। लूट की रकम का इस्तेमाल ये अपने शौक पूरा करने और निजी खर्चों के लिए करते थे।

More Stories
बंथरा, लखनऊ13 अप्रैल 26*मरीज त्रस्त प्रसाद हॉस्पिटल मस्त*
जनपद गौतम बुद्ध नगर१३ अप्रैल २६ * औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * सत्ता संरक्षण के चलते विभागों में भ्रष्टाचार चरमपर बेशुमार, निर्दोषों पर कार्यवाही बेहिसाब,