पूर्णिया13अक्टूबर25*निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप कुमार दास, कसबा विधानसभा -58
पूर्णिया से मो0 इरफान क़ामिल की रिपोर्ट यूपीआजतक
प्रदीप कुमार दास, ने कसबा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में आपके बीच लड़ने का फैसला लिया है। किसी पार्टी के प्रतीक पर नहीं, बल्कि जनता के विश्वास के प्रतीक पर।
उन्होंने कहा है कि मेरा लक्ष्य राजनीति नहीं, जनसेवा है। मैंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को करीब से देखा है – टूटी सड़कों से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य की कमी तक। अब समय है कि कसबा की आवाज़ खुद कसबा बोले।
मैं किसी पार्टी का प्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपका प्रतिनिधि बनना चाहता हूँ।
आपका एक-एक वोट किसी व्यक्ति को नहीं, बल्कि एक सोच को मजबूत करेगा ईमानदारी, पारदर्शिता और विकास की राजनीति की सोच को।
आइए, इस बार राजनीति में बदलाव की शुरुआत कसबा की जनता के हाथों से करें। आपका आशीर्वाद, आपका सहयोग और आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।
जनता के लिए, जनता के साथ, जनता का उम्मीदवार प्रदीप कुमार दास

More Stories
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन