पूर्णिया13 मार्च 26*पुलिस की दोहरी कार्रवाई: अपराध पर नकेल और छात्राओं की सुरक्षा पर जोर*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहारावत महोदया के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई, जिससे अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिली।
इसके अलावा, पूर्णिया पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार, स्कूल और कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा के लिए कार्यरत उड़ान गश्ती दल ने पूर्णिया के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और पार्कों का भ्रमण किया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। उड़ान गश्ती दल ने छात्राओं से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहारावत महोदया ने गस्ती उड़ान का मकसद अपराध नियंत्रण और छात्राओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। हम अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और छात्राओं की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

More Stories
बांदा13मार्च 26*डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बांदा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण* ,
बाँदा-13मार्च 26*थ्रेसर की चपेट में आने से किशोर का फंदे से कसा गला,हुई दर्दनाक मौत*
हल्द्वानी 13 मार्च 26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था महिला पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों ने सम्मानित किया