पूर्णिया में बांस काटने के विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 8 आरोपियों के खिलाफ FIR : पुलिस अधीक्षक
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव में बांस काटने के विवाद में 60 वर्षीय दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
गुप्त जानकारी पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने दी, पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत ने बताया कि मृतक दिनेश यादव के परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीन के झगड़े को लेकर देवदत्त यादव, नीलम देवी, सचिन, प्रभु और शम्भू यादव सहित अन्य लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है
इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है
पूर्णिया में बांस काटने के विवाद में 60 वर्षीय दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना श्रीनगर गांव में हुई, जहां दिनेश यादव अपनी बहन के हिस्से की जमीन पर लगे बांस की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान उनके जीजा-बहन के परिवार के सदस्य देवदत्त यादव, नीलम देवी, सचिन, प्रभु और शम्भू यादव सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। देवदत्त यादव ने हथियार निकालकर दिनेश यादव पर लगातार तीन गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई
पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक महिला आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के साथ थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है ।

More Stories
वाराणसी 18 मार्च 26*विश्वनाथ धाम की गंगा आरती का शुभारंभ गुरुवार से, हर शाम 6 बजे होगा,
मिर्ज़ापुर 18 मार्च 26*चैत्र नवरात्र में 24 घंटे खुले रहेंगे मां विंध्यवासिनी के कपाट, 20 घंटे होंगे दर्शन*
बांदा18मार्च26*बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर, एक्सप्रेसवे के किनारे सजेगा सपनों का शहर*