पूर्णिया बिहार31जनवरी25* श्रीमती पल्लवी आनंद ने केंद्रीय कारागार पूर्णिया का मासिक भृमण किया ।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। शुक्रवार को माननीय अपर न्यायाधीश-सह-सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पूर्णिया, श्रीमती पल्लवी आनंद द्वारा केंद्रीय कारागार, पूर्णिया का मासिक भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान कराधीन बंदियो के रहने-सहने एवं खाने-पीने, साफ- सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया। कारागार अस्पताल में ईलाजरत बंदियों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया। इस दौरान कारागार चिकित्सक डॉक्टर राज आर्यन कारागार अस्पताल में उपस्थित थे । काराधीन बंदियों को जानकारी दी गई कि अगर किसी बंदी को वाद में अधिवक्ता की जरूरत हो तो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उन्हें नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाएगा। कराधीन बंदियो को क्रिमिनल अपील के नये प्रारूप के बारे में गहन जानकारी दी गई।

More Stories
नई दिल्ली 4 अप्रैल 26* स्मार्ट मीटर लगवाना अनिवार्य नहीं- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*ट्रांसफार्मर व पंपिंग सेट पार्ट्स चोरी का बड़ा खुलासा
कौशाम्बी 4 अप्रैल 26*कौशाम्बी द्वाबा के भागवताचार्य ने रायपुर में सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के उत्थान का दिया संदेश*