पूर्णिया बिहार27जनवरी25*न्याय, स्वतंत्रता,बंधुत्व और समानता के अधिकार को अक्षुण्ण रखना हमारी जिम्मेवारी : संतोष कुशवाह
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णियाबिहार। स्वतंत्र भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिवस है।यह दिन हमे हमारे संविधान और स्वतंत्रता के महत्व को याद दिलाने का दिन है जो हमे बड़ी मशक्कत से हासिल हुई है।याद दिलाने का मकसद यह है कि हम कहीं स्वतंत्र और गणतंत्र होने के मायने नही भूल जाएं।यह महज कार्यक्रम नही,आत्मनिरीक्षण का भी दिन है कि संविधान ने जो हमे न्याय,स्वतंत्रता,बंधुत्व और समानता का अधिकार दिया है उसे अक्षुण्ण रखने में हम कितना सफल हुए हैं क्योंकि यह हमारी जिम्मेवारी भी है।उक्त बातें पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने रविवार को रामबाग स्थित आवासीय कार्यालय में 76वे गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही।
श्री कुशवाहा ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस 2025 की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज यह शपथ लेने का भी दिवस है कि संविधान ने जो हमे अधिकार और कर्तव्य दिए हैं उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन करेंगे और देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए हरसम्भव प्रयास करेंगे।इस अवसर पर पूर्व सांसद कार्यालय परिसर में धूमधाम से गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया।झंडोत्तोलन सामाजिक कार्यकर्ता मायाराम उरांव ने किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता तथा स्कूली बच्चे उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान जद यू जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह , महानगर जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष छोटू सिंह,उप महापौर पल्लवी गुप्ता,गुप्तेश कुमार,अनंत भारती,परवेज साहिन,राजेंद्र मेहता,राजीव कुमार उर्फ बोउआ मेहता,शिव कुमार सिंह,जिला पार्षद राजीव सिंह,संतोष सिंह,नीलू सिंह पटेल,पवन पोद्दार, डॉ संजीव श्रीवास्तव,आशीष गोस्वामी,मो आजाद ,राजू मंडल ,तारा साह, विपिन राय,विजय मांझी आदि उपस्थित थे।

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*