February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार26मार्च25* रमज़ान आत्मा को शुद्ध करने और नेकी के रास्ते पर चलने का नाम इबादत है : संतोष कुशवाहा‌

पूर्णिया बिहार26मार्च25* रमज़ान आत्मा को शुद्ध करने और नेकी के रास्ते पर चलने का नाम इबादत है : संतोष कुशवाहा‌

पूर्णिया बिहार26मार्च25* रमज़ान आत्मा को शुद्ध करने और नेकी के रास्ते पर चलने का नाम इबादत है : संतोष कुशवाहा‌

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।

पूर्णिया बिहार। इस्लाम के अनुसार, रमज़ान साल का सबसे पाक महीना माना जाता है।यह इबादत संयम और रहमत का महीना कहलाता है।रोजा केवल भूखे-प्यासे रहने की कवायद नही बल्कि आत्मा को शुद्ध करने और नेकी के रास्ते पर चलने का नाम इबादत है। अल्लाह पाक इस मुकद्दस महीना में हम सब‌ की दुआएं कुबूल फरमाए और और मुल्क में अमन चैन तरक्की खुशहाली बरकरार रहे उक्त बातें पूर्णियाके पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने बुधवार को रामबाग स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित दावत-ए -इफ़्तार में शरीक होने आए रोजेदारों का स्वागत करते हुए कही। इस मौके पर जिला मुख्यालय और दूर-दराज से आए हुए सैकड़ों रोजेदारों ने इस दावत -ए -इफ्तार में शामिल हुए। सब होने मुल्क की बेहतरीन के लिए रब्बो कायनात से तुम दुआएं मांगी।
रोजेदारों को रमज़ान की बधाई देते हुए पूर्व सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य समाज मे सौहार्द और एकता को बढ़ावा देना है।सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलना हमारे नेता आदरणीय नीतीश जी की कार्यशैली रही है। यह हर किसी को पता है कि नीतीश जी के कार्यकाल में जितना अल्पसंख्यकों का सामाजिक और शैक्षणिक और आर्थिक विकास हुआ वह आजादी के बाद कभी नही हुआ था।कहा कि, कुछ लोग सीमांचल मे अल्पसंख्यकों का रहनुमा बनने का ढोंग करते घूमते रहते हैं ,ऐसे बहुरूपियों से सावधान रहने की जरूरत है।वहीं, इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड के रियासती जनरल सेक्रेटरी ऑनलाइन बाजार स्थित डॉक्टर शाहनवाज़ रिज़वी ने कहा कि रमजान बरकतों और रहमतों कामहीना स्पार्क मुकद्दस महीना में जहन्नुम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं डॉक्टर शाहनवाज़ रिज़वी ने कहा की आज मुझे इस बात का फक्र हो रहा है कि पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा ने अपने कार्यालय दावत ए इफ्तार पार्टी एहतमाम किया है मैं दिल की गहराइयों से आदरणीय संतोष कुमार कुशवाहा को दिली मुबारकबाद पेश करता हूं जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव हाजी कपिल अहमद कुरैशी ने भी इफ्तार पार्टी में शिरकत की उन्होंने भी रमजान का महीना को बा बरकत महीना बताया और संतोष कुमार कुशवाहा को मुबारकबाद पेश किया । मौके पर मौजूद जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हसमत राही ने कहा कि जो शख्श रोजेदार को इफ्तार कराता है,अल्लाह ताआला उस शख्श को रोज़ेदारों को खुद अल्लाह पाक बदला आता फरमाते हैं ।इस मौके पर डॉ नौशाद ,डॉ शहनवाज रिजवी,जदयू जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल,हाफिजुर रहमान ,पूर्व विधायक सबा जफर, मुजफ्फर जमा ,डॉ तनवीर आलम ,डॉ निशात अफरोज, डॉ ख्वाजा नसीम अहमद ,डॉ मसीह, डॉ अखलाकुर रहमान, अविनाश सिंह,रमेश कुशवाहा,नौखेज आसीन, प्रो डॉ परवेज शाहीन,मो. गुलरेज ,मो. शकील, मो. कमाल,मो. ताल्हा,मंजूर बैग, मो. इरशाद उप प्रमुख ,राजू नायक ,मसीह मुखिया प्रतिनिधि ,प्राचार्य प्रो. डॉ. कमाल, जमशेद मुखिया बाकी, मो. आजाद मुखिया सालेपुर , सौरव झा,मो.मुर्तजा,मो नोमान आदि मौजूद थे।

Taza Khabar