March 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार23मार्च26* जनता की आवाज़ जिलाधिकारी की पहल : सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत सुनी गई समस्याएं_

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) ने सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत आमजनों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा, “हमारा उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में होने वाली कठिनाइयों को दूर करना और प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है।
जनसंवाद कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से कुल 35 आवेदन देकर लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिला पदाधिकारी महोदय के समक्ष रखीं, जिसके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया।
इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड, अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है और आमजनों से अपील की जा रही है कि वे अपनी समस्याओं को निडर होकर सामने रखें और प्रशासन के साथ सहयोग करें।

Taza Khabar