पूर्णिया बिहार22मार्च25* यह कार्यकर्ता सम्मेलन नही संकल्प सम्मेलन साबित होगा – संतोष
कुशवाहा। मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। रविवार को जिला स्कूल मैदान में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन कई मायने में महत्वपूर्ण साबित होगा।सच तो यही है कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन नही बल्कि संकल्प सम्मेलन साबित होगा। जब, एनडीए के 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव 2025 में माननीय नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में फिर से एक बार एनडीए सरकार बनाने का संकल्प लेंगे।सूबे में फिर से सुशासन की सरकार बने यह आकांक्षा केवल पार्टी कार्यकर्ताओं की नही बल्कि आम भावना है।हमारी एकजुटता इस आकांक्षा और उम्मीद को साकार करेगा।उक्त बातें पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने शनिवार को जिला स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर चल रही तैयारी का जायजा लेने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।इस मौके पर बिहार सरकार की काबीना मंत्री लेशी सिंह भी मौजूद थी।
श्री कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एनडीए के सभी पांचों घटक दलों मे इस सम्मेलन को लेकर खासा उत्साह है और वे अपने-अपने स्तर से इसकी तैयारी में जुटे हैं।सम्मेलन की सफलता के लिए समन्वय टीम लगातार काम कर रही है।उन्होंने जेडीयू कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शिरकत करने का आग्रह किया।इस दौरान एनडीए के संयोजक सह जेडीयू के मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह, प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू,जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह,हम के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव,महानगर अध्यक्ष अविनाश सिंह,संजय राय, राजेश गोस्वामी,राजू मंडल,चंदन मजूमदार, आशीष आनंद आदि मौजूद थे।

More Stories
सुल्तानपुर ०१ मार्च २६ * होली और रमजान त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
लखनऊ ०१ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें……………….
लखनऊ १ मार्च २६ * खामेनेई की मौत के बाद यूपी हाई अलर्ट पर, प्रदर्शनों पर पुलिस की कड़ी नजर