पूर्णिया बिहार21नवम्बर24*मोटरसाइकिल सवार 4.05 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार।
कल दिनांक-20.11.2024 को थानाध्यक्ष अमौर को गुप्त सूचना मिली कि एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति बायसी से स्मैक (ब्राउन सुगर) खरीदकर रौटा की तरफ जा रहे है। सूचना के सत्यापन एवं स्मैक की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ फकीर टोली स्थित SH-99 पर वाहन चेकिंग करना प्रारंभ किये। वाहन चेकिंग के क्रम में देखे कि एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखते ही भागने लगा जिसे साथ के पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम जहाँगीर उर्फ गैना, पे०-मो० ग्यासउदीन, सा०-भवेड़ा, थाना-रौटा, जिला-पूर्णियाँ बताया। जब उसकी विधिवत तलाशी ली गयी तो तलाशी के क्रम में उसके पास से कुल मात्रा 4.05 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। तत्पश्चात अभियुक्त को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधि-सम्मत कारवाई करते हुये न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस सम्पूर्ण कारवाई में रौटा थाना के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है। इनके प्रयासों की बदौलत ही स्मैक की बरामदगी एवं स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी हो सकी है।
गिरफ्तारीः-
1. नाम जहाँगीर उर्फ गैना, पे०-मो० ग्यासउदीन, सा०-भवेड़ा, थाना-रौटा, जिला-पूर्णिया।
बरामदगीः-
1. स्मैक-4.05 ग्राम।
2. एक मोटरसाईकिल रजिO-BR-37E9841
छापामारी दलः-
1. पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष अवधेश कुमार अमौर थाना।
2. पु०अ०नि० विकास कुमार अमौर थाना।
. पु०अ०नि० सौरभ कुमार अमौर थाना।
3 4. पु०अ०नि० अनंत राम अमौर थाना।
5. डी०पी०सी०/96 अर्जुन चौधरी अमौर थाना।
6. सि0/106 श्याम सुंदर अमौर थाना।
पूर्णियाँ पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।
More Stories
लखनऊ01जून25पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री प्रशान्त कुमार द्वारा
थाईलैंड01जून25* की ओपल सुचाता ने रचा इतिहास, मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया*
*लखनऊ01जून25*UP के 3 IPS बने ADG से DG !!*