पूर्णिया बिहार 6 जनवरी26*यूको बैंक कस्बा शाखा का 84वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया जिले के यूको बैंक कस्बा शाखा का 84वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शाखा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस अवसर पर आयोजित समारोह में दर्जनों की संख्या में किसान, स्थानीय लोग, बैंक के ग्राहक और ऋणधारी शामिल हुए।
इस दौरान शाखा के अधिकारियों ने बैंक की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख अतिथि एमएल आर्य कॉलेज कस्बा की प्रिंसिपल रीता सिंह सिंह, शाखा प्रबंधक कुमार गुप्ता, सहायक शाखा प्रबंधक शमशाद अनवर, शिवानी प्रिया बंदा और प्रिंस कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया।
कस्बा यूको बैंक शाखा के ग्राहकों ने मैनेजर सहित तमाम शाखा के पदाधिकारियों की जमकर तारीफ की और इसी तरह आगे सुविधा लोगों को प्रदान करने की इच्छा जताई। इस स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कस्बा प्रखंड के दर्जनों बैंक ग्राहक एवं बैंक से लेनदेन करने वालों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यूको बैंक कस्बा शाखा ने हमेशा ग्राहकों की सेवा के लिए तत्पर रहती है और उनकी समस्याओं का समाधान करने में मदद करती है। शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि वे हमेशा इसी तरह काम करते रहें और लोगों की सेवा में योगदान देते रहें।
इस मौके पर मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद फजलुर रहमान, पंकज मांझी, नवीन कुमार, दिलीप कलाकार, उत्तम फर्नीचर के अलावा दर्जनों बुद्धिजीवी बैंक ग्राहक उपस्थित थे।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!