February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 4 फरवरी 26*पूर्णिया डाक प्रमंडल ने रचा इतिहास: बिहार में प्रथम, देश में टॉप 20 में

पूर्णिया बिहार 4 फरवरी 26*पूर्णिया डाक प्रमंडल ने रचा इतिहास: बिहार में प्रथम, देश में टॉप 20 में

पूर्णिया बिहार 4 फरवरी 26*पूर्णिया डाक प्रमंडल ने रचा इतिहास: बिहार में प्रथम, देश में टॉप 20 में

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : पूर्णिया डाक प्रमंडल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जब उसने बिहार परिमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डाक विभाग, बिहार परिमंडल के अंतर्गत 02 फरवरी 2026 को आयोजित पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) विशेष ड्राइव में पूर्णिया डाक प्रमंडल ने एक ही दिन में ₹1 करोड़ प्रीमियम अर्जित कर यह उपलब्धि हासिल की है।
पूरे देश में पूर्णिया प्रमंडल टॉप 20 में शामिल रहा और 15वां स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि पूर्णिया प्रमंडल के लिए गर्व का विषय है। डाक अधीक्षक, पूर्णिया डाक प्रमंडल, श्री नवीन कुमार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल हुई है।
इस उपलब्धि के लिए डाक अधीक्षक, पूर्णिया डाक प्रमंडल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ डाक विभाग की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाया जाएगा।
PLI/RPLI की प्रमुख विशेषताएं हैं:- सरकारी गारंटी एवं उच्च विश्वासनीयता- कम प्रीमियम में अधिक लाभ- सरल प्रक्रिया एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच
इस उपलब्धि में सहायक डाक अधीक्षक मुख्यालय, सहायक डाक अधीक्षक अररिया, डाक निरीक्षक फारबिसगंज अनुमंडल, डाक निरीक्षक पूर्णिया पश्चिम अनुमंडल, डाक निरीक्षक पूर्णिया केंद्रीय अनुमंडल एवं डाकपाल, पूर्णिया प्रधान डाकघर द्वारा किए गए प्रभावी पर्यवेक्षण, फील्ड स्तर पर सक्रिय सहभागिता तथा कर्मचारियों के निरंतर उत्साहवर्धन का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Taza Khabar