March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० ने मंगलवार को सीमेंन स्टेशन मरंगा पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि इस स्टेशन का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा 12 मई 2018 को किया गया था और इसका शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 10 सितंबर 2020 को किया गया था।
85 एकड़ क्षेत्र में स्थापित इस सीमेंन स्टेशन में 208 उच्च अनुवांशिक गुण वाले साँढ रखने की क्षमता है, जिसमें वर्तमान में 175 साँढ हैं। यहां से गुणवत्तापूर्ण वीर्य डोज का उत्पादन किया जाता है, जिसका उपयोग संपूर्ण बिहार सहित देश के अन्य 11 राज्यों में किया जा रहा है।
डॉक्टर आजाद ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल 53 लाख FSD खुराक का उत्पादन किया जा चुका है, जो पूर्व निर्धारित लक्ष्य 50 लाख से बेहतर है। यहां से उत्पादित सीमेन खुराक (एफएसडी) की आपूर्ति संपूर्ण बिहार सहित देश के अन्य 11 राज्यों में की गई है, जिसमें सभी राज्यों से सीमेन के गुणवत्ता के सम्बन्ध में सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने बिहार के एकमात्र सीमेंन स्टेशन पूर्णिया की उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्टेशन बिहार के पशुपालन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसकी उपलब्धियों को और भी बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉक्टर सक्सेना महाप्रबंधक सीमेंन स्टेशन पूर्णिया, तथा संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे।

Taza Khabar