पूर्णिया बिहार 28 दिसंबर 25* विद्यालय का सालाना योमै जश्न अदब व एहतराम के साथ मनाया गया
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया मिल्लिया कन्वेंट इंग्लिश स्कूल रामबाग कि सालाना जश्न अदब व एहतराम के साथ मनाया गया मनाया गया, इस मौके पर कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल को दुल्हन की तरह सजाया गया था , हर तरफ खुशी का माहौलथा , कॉन्वेंट के छात्र-छात्राओं में जश्न के माहौल में डूबे हुए नजर आ रहे थे ,
कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से चिराग़ रोशन कर किया गया । मुख्य अतिथि मोहम्मद साहेब रसूल, भूमि सुधार उप समाहर्ता निर्मली सुपौल, मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव -सह-निदेशक डॉ असद इमाम, विद्यालय के प्राचार्य श्री युगल किशोर झा,उप प्राचार्य मोहम्मद तनवीर अशरफ़ जोबैर, ट्रस्ट के सहायक निदेशक इंजीनियर आदिल इमाम,हुमा प्रवीण, मोहम्मद अतिकुर्रहमान, श्रीमती कंचन गुप्ता,रागिब अनवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री युगल किशोर झा ने कहा कि यह वार्षिकोत्सव, प्रेरणा दिवस के रूप में मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट की दिवंगत सहायक निदेशक सनोवर तस्नीम की पुण्य स्मृति को समर्पित होता है। उन्होंने सभी उपस्थित अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाओं,और विद्यालय के सभी सहयोगी कर्मचारियों को इस आयोजन की शुभकामनाएं दी।
मिल्लिया तराना से कार्यक्रम का आगाज़ हुआ जिसे राज देवनाथ ने तैयार किया।कार्यक्रमों में लोक नृत्य झिझिया ( शालिनी पंजीयार), गुजराती नृत्य( सुश्री भावना), कठपुतली डांस(शानू सिंह और पूजा), पंजाबी नृत्य(अदिति शिलाल)कव्वाली( लाराइब मिस और मीनु कुमारी), हरियाणवी लोक नृत्य(पूजा और शानु मिस),लघु नाटक तीसरी लड़की(कुमारी इशिका और खुशबू),बाल श्रमिक(अदिति शिलाल), श्रीकृष्ण लीला(अन्नु कुमारी ),नेपाली नृत्य (मिस अदिति शरण),नरसिंह अवतार नाट्य( अपर्णा कुमारी और यश राज़),ओल्ड इज़ गोल्ड डांस( मिस मनीषा),लोक नृत्य, विभिन्न राज्यों के नृत्य ( अंशु मिस ), ओल्ड साॅंग डांस मैश अप( निम्मी रजा नौशीन), चित्र माला(मीनू मैम),समूह गान (राज देवनाथ) जैसे एक -से- बढ़कर- एक रोचक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों,अभिभावकों और छात्र -छात्राओं का मन मोह लिया। कृतिका सेवा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। सभी कार्यक्रम श्री विश्वजीत साहा,प्रभारी, सीनियर सेक्शन की देखरेख में तैयार किए गए। कार्यक्रम व्यवस्था में श्री प्रमोद कुमार झा,श्री माधव कुमार पाठक,श्री निरंजन श्रीवास्तव,श्री हरिशंकर बरियार, श्री देबाशीष मित्रा,श्री अमरेन्द्र कुमार झा,श्री उमेश प्रसाद सिन्हा,श्री राकेश कुमार, ललितेश्वर झा,श्री चंद्रकांत झा,मेघा दत्ता,कुणाल कुमार, पुरुषोत्तम कुमार पाठक,अजय कुमार झा,मो शरफराज,सौरभ कुमार झा,सुश्री जोबिया ,जीशु, सहित सभी कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।विद्यालय के उप प्राचार्य मो तनवीर अशरफ़ जोबैर ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले तमाम शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्रों के प्रति अपनी शुभेच्छा व्यक्त की।
मुख्य अतिथि,साहब रसूल,डी सी एल आर, निर्मली, सुपौल ने कहा कि मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल के इस वार्षिकोत्सव में आकर काफी अच्छा लगा। अपने ही विद्यालय का मुख्य अतिथि बनना एक सुखद अहसास जगा गया। विद्यालय अपनी बुलंदी की राह पर है। बच्चों ने बेहद रोचकता से कार्यक्रम को सजाया है। विद्यालय का यह वार्षिकोत्सव कला और संस्कृति की प्रेरणा दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।
मिल्लिया एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव -सह-निदेशक डॉ असद इमाम ने कहा कि मैं अभिभूत हूं कि इस भीषण ठंड में हमारे अभिभावकों ने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी देकर हमारे प्रति अपना विश्वास जताया है। बच्चों और हमारी शिक्षिकाओं ने बेहद रोचक कार्यक्रम तैयार किया है। देश की सांस्कृतिक विरासत के दर्शन इस वार्षिकोत्सव में हुए। ट्रस्ट के कानूनी सलाहकार माननीय कैसर इमाम ने कार्यक्रम को संयोजित करने में शामिल सभी को नव वर्ष की शुभकामनाओं से नवाजा।
ट्रस्ट के सहायक निदेशक इंजीनियर आदिल इमाम ने कहा कि यह वार्षिकोत्सव ट्रस्ट की सहायक निदेशक स्मृति शेष सनोवर तस्नीम की जन्म तिथि पर प्रेरणा दिवस के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है। विभिन्न कारणों से इसे नवंबर में न मनाकर अब संयोजित किया गया है।इस बहाने बच्चों की छुपी हुई सांस्कृतिक प्रतिभा में निखार आता है, उन्हें एक मंच मिलता है। उन्होंने सभी अभिभावकों और छात्र -छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाओं और कर्मचारियों को नव वर्ष के मंगलमय होने की शुभकामना दी और धन्यवाद ज्ञापन किया। सभी के संयुक्त रूप से राष्ट्र गान के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….