पूर्णिया बिहार 28 जनवरी 25* चोरी की दो मोटर साइकिल के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना दिवा गश्ती पदाधिकारी, सशस्त्र बल के साथ गश्ती में प्रस्थान किये थे। गश्ती के क्रम में ईचालो चौक पहुँचे तो पुलिस वाहन को देखते ही तीन व्यक्ति दो मोटरसाईकिल पर सवार होकर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हें साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पकड़ाये गए तीनों व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 1. कुणाल पासवान, उम्र 25 वर्ष, पिता दीपू पासवान उर्फ दीपो पासवान, 2. जितेन्द्र यादव उर्फ टिंकु उम्र 24 वर्ष, पिता रामलाल यादव, 3. त्रिलोक पासवान, उम्र 35 वर्ष, पिता दुर्जन पासवान, तीनों सा० नयाटोला, जुराबगंज, थाना कोढ़ा जिला कटिहार बताया। पूछ ताछ के क्रम में उनलोगों के द्वारा बताया गया कि वे कोढ़ा गैंग के लिए काम करते हैं एवं छिनतई/लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। तत्पश्चात् तीनों व्यक्तियों की विधिवत तलाशी ली गई तो उनके पास से दो मोबाईल एवं चोरी का दो मोटरसाईकिल बरामद किया गया। बरामद मोबाईल एवं मोटरसाईकिल को विधिवत जप्त करते हुए तीनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में डगरूआ थाना के पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों की भूमिका प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26 छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती ने किया पूर्णिया के स्कूल-कॉलेज और पार्क का भ्रमण
कानपूर नगर ११ फरवरी २६ * चौबेपुर थाना क्षेत्र के भिण्डुरी के नया पुरवा में गैस सिलेंडर के विस्फोट के सम्बन्ध में
लखनऊ ११फरवरी २६ * “1947 के बाद बनीं मजारें हटेंगी!” KGMU प्रशासन का 28 फरवरी तक अल्टीमेटम