March 15, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 27 जनवरी 25* 28 जनवरी को मुख्यमंत्री के आमद को लेकर सभी तैयारियां पूरी

पूर्णिया बिहार 27 जनवरी 25* 28 जनवरी को मुख्यमंत्री के आमद को लेकर सभी तैयारियां पूरी

पूर्णिया बिहार 27 जनवरी 25* 28 जनवरी को मुख्यमंत्री के आमद को लेकर सभी तैयारियां पूरी, रूट चार्ट भी जारी।

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक चैनल पूर्णिया बिहार की रिपोर्ट।

पूर्णिया बिहार।28 जनवरी को प्रगति यात्रा में पूर्णिया पहुंचेंगे सीएम, सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है साथ ही रूट चार्ट ओर इन मार्गों पर रहेगी वाहनों की नो एंट्री।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत 28 जनवरी को पूर्णिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारीयां पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां विकास योजनाओं के अलावा कई उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान जिला वासियों को कई बड़े सौगात देंगें। मुख्यमंत्री के पूर्णिया आगमन को लेकर जिले के यातायात व्यवस्था में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। मंगलवार को सुबह 6 से शाम 5 बजे तक जिले के कई अहम मार्गों पर बड़े वाहनों की नो इंट्री होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से रूट चार्ट भी जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के तहत 28 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे के. नगर प्रखंड के मजरा स्थित कामख्या मंदिर परिसर विकास योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन व शिलान्यास करने पहुंचेंगे। इसके बाद वे पूर्णिया कॉलेज में बनाए गए हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से होते हुए रंगभूमि मैदान पहुंच कर 41 करोड़ की लागत से बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। वे भूतहा मोड़ में बायपास सड़क पर बनने वाली आरओबी का शिलान्यास करंगे। इसके बाद जिला समाहरणालय पहुंचकर 1.29 करोड़ की लागत से नवनिर्मित महानंदा सभागार का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के इस शेड्यूल को देखते हुए जिले की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ऐसे में अगर आप किसी जरूरी काम से या फिर दफ्तर के लिए निकलने वाले हैं, तो जिला प्रशासन की ओर से जारी रूट चार्ट पर अपनी नजर जरूर दौड़ा लें। शहर में सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सभी बड़ी वाहनों जैसे कि दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, बड़ी और भारी वाहनों की एंट्री को पूरी तरह बंद रखा गया है।
जिरोमाईल से कटिहार मोड़ होते हुए आर.एन. साह चौक जानेवाली सड़क पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सभी बड़ी वाहनों का और दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों जैसे कि दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, बड़ी और भारी वाहनों के आने जाने की मनाही होगी।आर.एन. साह चौक से थाना चौक जाने वाली सड़क पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।थाना चौक से सर्किट हाउस होते हुए कोर्ट स्टेशन जाने वाली सड़क पर भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के आने जाने की मनाही होगी।वहीं शहरी क्षेत्र में गिरजा चौक से थाना चौक होते हुए बनभाग की ओर जाने वाली सड़क पर भी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों जैसे कि दो पहिया, तिपहिया, चार पहिया, बड़ी और भारी वाहन ले जाने की मनाही होगी।इसके अलावा मरंगा बाईपास से हरदा होते हुए कुर्सेला जाने वाली एनएच-31 पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
काझा से पूर्णिया आने वाली सड़क पर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक सभी तरह के वाहन जैसे कि दो पहिया,तिपहिया चार पहिया, बड़ी और भारी वाहनों के आने जाने की मनाही होगी। पूर्णिया से बनमनखी और धमदाहा की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक सभी तरह के बड़ी वाहनों की नो एंट्री होगी। इस दौरान जिला प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गो के उपयोग के लिए आग्रह किया है।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.