पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजनों की समस्याएं
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया, 23 फरवरी 2026 – पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने आमजनों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने कहा कि आमजनों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमजनों को पुलिस के करीब लाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
पुलिस अधीक्षक की इस पहल से आमजनों में काफी उत्साह और मनोबल बढ़ा है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत को उनके इस महत्वपूर्ण कदम के लिए धन्यवाद दिया है।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*