पूर्णिया बिहार 20 सितंबर25*पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के आदेशानुसार स्कूल कॉलेजों एवं बैंकों का का निरीक्षण ,
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार । पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के आदेशानुसार पूर्णिया जिला अन्तर्गत स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा हेतु कार्यरत उड़ान गश्ती के द्वारा आज दिनांक 20. सितंबर को पूर्णिया के विभिन्न स्कूल, कॉलेज तथा पार्क का भ्रमण किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंको की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण एवं अपराधिक रोकथाम के दृष्टिकोण से बैंकों का निरीक्षण पूर्णिया पुलिस के द्वारा किया गया।
आज ही जलालगढ़ थाना के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कुल 03 लीटर देशी शराब एवं कुल 48 लीटर विदेशी शराब सहित एक मोबाईल जप्त करते हुए दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त 1. विजय कुमार मंडल, उम्र 38 वर्ष, पिता स्व0 जामुन मंडल, साकिन विसनथा, वार्ड नं0 01, 2. आनंद कुमार मरांडी उर्फ जगन मरांडी, उम्र 28 वर्ष, पिता बबलू मरांडी, साकिन वैसा सीमा, वार्ड नं0 11, दोनों थाना जलालगढ़, जिला पूर्णिया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
जिले के डगरूआ थाना के द्वारा सूचना के आधार पर एक टोटो सहित कुल 62.790 लीटर विदेशी शराब जप्त करते हुए एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त पवित्र मंडल, उम्र 42 वर्ष, पिता कलाचंद मंडल, साकिन मालकोट, पोस्ट शिकारपुर , थाना दालकोला, जिला उत्तर दिनाजपुर, पश्चिम बंगाल। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली