February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 2 फरवरी 26*बिहार में BSEB इंटर परीक्षा शुरू, पूर्णिया में कड़े सुरक्षा इंतजाम

पूर्णिया बिहार 2 फरवरी 26*बिहार में BSEB इंटर परीक्षा शुरू, पूर्णिया में कड़े सुरक्षा इंतजाम

पूर्णिया बिहार 2 फरवरी 26*बिहार में BSEB इंटर परीक्षा शुरू, पूर्णिया में कड़े सुरक्षा इंतजाम

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान गामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया, बिहार – बिहार में आज से BSEB इंटर की परीक्षा शुरू हो गई है, जो 2 से 13 फरवरी तक चलेगी। पूर्णिया में परीक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 59 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं, जहां जिले भर से 29841 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
परीक्षा दो पालियों में हो रही है – पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक। एग्जाम शुरू होने से आधा घंटा पहले यानी सुबह 9 बजे तक ही सेंटर पर एंट्री मिलेगी।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं – परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट, एसआई और पुलिस बल की तैनाती की गई है। सेंटर से 500 गज की परिधि में धारा 144 लागू है। कड़ी तलाशी के बाद ही स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में एंट्री दी गई है।
परीक्षार्थियों को जूता-मोजा उतारना पड़ा – सेंटर के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर प्रतिबंध है। परीक्षार्थी के जूते मोजे खुलवा लिए गए हैं। सभी को बोर्ड की ओर से पहले ही चप्पल पहन कर आने का निर्देश दिया गया था।
डीएम अंशुल कुमार ने कहा है कि परीक्षा में किसी भी कीमत पर नकल और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल की निगरानी है।

Taza Khabar