पूर्णिया बिहार 2 नवंबर 24*डिजिटल सतर्कता और वित्तीय साक्षरता पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन
यूपी आज तक पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल।
पूर्णिया।भारतीय स्टेट बैंक, जिला अग्रणी प्रबंधक राज कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर उच्च विद्यालय विशनपुर कसवा जिला-पूर्णियाँ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भारतीय रिजर्व बैंक का थीम है “करो सही शुरुआत, बनो वित्तीय-स्मार्ट” पर किया गया. ये कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक, वित्तीय साक्षरता केंद्र पूर्णिया द्वारा आयोजित और नाबार्ड द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम “वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता एवं प्रश्नोत्तरी” का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक (सेवानिवृत्त) श्री अजय कांत झा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर के प्रधानाध्यापक सर के सहयोग से किया गया। अजय कांत झा ने पूर्णिया जिला मे बच्चों को नियमित बचत के लिये प्रेरित कर रहे है. साधारण सूद और कमंपांडिंग (चक्रवध्दी) सूद पर विस्तार से बताया गया . वित्तीय सह डिजिटल साक्षरता पर कार्यक्रम कर इसके मूल मंत्र को बताया. उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए उच्च विद्यालय विशनपुर कसवा मे प्रधानाध्यापक सर के देखरेख मे बच्चों की टीम ने भाग लिया. मुख्य प्रबंधक (सेवानिवृत्त) श्री अजय कांत झा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार ने बताया कि विद्यार्थी अगर बचपन से ही बचत की आदत डाल ले और परिवार के मुखिया नियमित बचत करे तो आर्थिक रूप से बराबर मजबूत बने रहेंगे. डिजिटल लेनदेन सुनिश्चित करना है और अपना सुरक्षित, सुविधाजनक और तेज लेन-देन कैसे करे पर चर्चा किया गया. डिजिटल बनने के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी इस काम के लिए प्रेरित करे. भारतीय रिजर्व बैंक कहता है कि “डिजिटल ट्रांसैक्शन करो साथ ही अन्य को भी जोड़ो”, इसके लिए बच्चो को जागरूक भी किया। श्री झा ने कहा कि किसी से पैसे प्राप्त करने के लिए आपको OTP देने या बारकोड/QR कोड स्कैन करने या MPIN दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। कभी कोई ऐसा करने को कहे या मेसेज भेजे, तो सावधानी बरतें। SBI के YONO Lite apps से QR कोड को स्कैन कर SBI ATM से कार्डलैस कैश निकासी कर सकते हैं. QR कोड को किसी भी UPI apps का उपयोग कर भुगतान ATM से भी प्राप्त कर सकते हैं.
वित्तीय साक्षरता प्रश्नोत्तरी भी किया गया जिसका संचालन रचियता सेन गुप्ता ने किया. प्रथम स्थान अंतरा कुमारी, द्वितीय तनु कुमारी और तृतीय स्थान खुशी कुमारी ने प्राप्त किया जिन्हें ट्रॉफी, मेडल और सम्मान पत्र वित्तीय साक्षरता केंद्र, पूर्णिया के द्वारा प्रदान किया गया। ये कार्यक्रम वित्तीय साक्षरता केंद्र पूर्णिया के सौजन्य से संपन्न हुआ. विद्यार्थियों में काफी खुशी का माहौल रहा और उन सबों का उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर सभी शिक्षक उपस्थित थे। इस तरह के कार्यक्रम से विद्यालय परिवार काफी उत्साहित दिखे. कार्यक्रम को प्रधानाध्यापक सर और संजीव कुमार, सुनील कुमार अन्य ने भी संबोधित किया.

More Stories
मैनपुरी १२ फरवरी २६ * अखिल भारतीय एकीकृत किसान सभा के पदाधिकारिओं और किसानों ने जलाई चार लेबर कोड और बिजली विधेयक बीज विधेयक की प्रतियां. .!!
बाँदा १२ फरवरी २६ * थाना अतर्रा पुलिस अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से कुल 22 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद ।
पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उड़ान गश्ती ने किया स्कूलों और कॉलेजों का भ्रमण