पूर्णिया बिहार 18 फरवरी 26* डीएम अंशुल कुमार ने की खनन टास्क फोर्स की बैठक, राजस्व समाहरण की समीक्षा
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिला पदाधिक अंशुल कुमार IAS की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी, बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2025-26 में की गयी कुल राजस्व समाहरण की समीक्षा की गयी।
खनिज विकास पदाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया की वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल मो०-3274.22 का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें ईट मद में 139.46 रूपये के लक्ष्य के विरूद्ध मो०-91.35 रूपये एवं दण्ड मद में 191.18 रूपये की वसूली की गयी है।
पूर्णिया जिला अंतर्गत राजस्व समाहरण का मुख्य श्रोत कार्य विभागों द्वारा व्यवहृत लघु खनिज से रॉयल्टी एवं मालिकाना शुल्क की राशि है।
जो वित्तीय वर्ष 2025-26 में मो०-2503.11 रूपये का लक्ष्य निर्धारित है।
कुल 22 कार्य विभागों द्वारा अबतक मो०-1897.64 रूपये समर्पित किया गया है। पंचायत समिति बैसा, बी०कोठी, विद्युत आपूर्ति, नगर पंचायत (धमदाहा, चम्पानगर, रूपौली बिरौली, भवानीपुर, जानकी नगर, मीरगंज, अमौर एवं बायसी तथा नगर परिषद् कसबा द्वारा शुन्य रॉयल्टी एवं मालिकाना फीस जमा किया गया है।
जिससे गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा कारण पृच्छा किया गया।
साथ ही भवन निर्माण विभाग, पंचायती राज्य विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ से भी वित्तीय वर्ष 2024-25 में जमा की गयी रॉयल्टी एवं मालिकाना शुल्क की तुलना में कम रॉयाल्टी एवं मालिकाना शुल्क जमा करने के लिए कारण पृच्छा करने हेतु निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया है। साथ ही सभी कार्य विभागों को शख्त निदेश दिया गया की लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत रॉयाल्टी एवं मालिकाना शुल्क की कटौती कर खनन विभाग को समर्पित करेंगे। दण्ड की वसूली के लिए निरंतर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया है।

More Stories
कानपुर नगर18फ़रवरी26*चांद दिखते ही गूंजा ‘रमजान मुबारक’, शहर भर में शुरू हुआ इबादत का पवित्र महीना*
लखनऊ18फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी18फ़रवरी26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें