पूर्णिया बिहार 16 फरवरी 26*शिवरात्रि का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया, अनिल कुमार ने की पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार। सौहार्दपूर्ण वातावरण में 200 वर्ष पुराना श्री शिव मंदिर गुदरी बाजार के साथ-साथ सारे श्री शिव मंदिरों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया महा शिवरात्रि का त्यौहार ।
उपरोक्त बातें अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश [ संगठन ] – सह – प्रभारी पूर्णिया, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल के साथ-साथ सार्वजनिक श्री शिव मंदिर गुदरी बाजार के अध्यक्ष अनिल कुमार साहा ने बताया की दिनांक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पूजन के आयोजन में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शिवरात्रि के कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न करने वालों के मनसुबे पर पुलिस प्रशासन ने पानी फेर दिया। ज्ञात हो की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कसबा नगर परिषद के अंतर्गत सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कसबा , 200 वर्ष पुराना सार्वजनिक श्री शिव मंदिर गुदरी बाजार कसबा, राम ठाकुर वाड़ी माँ काली मंदिर आर्य नगर हाट कसबा, राणीसती चौक कसबा एवं ,नेमाटोल श्री शिव मंदिर के साथ-साथ कई मंदिरों में महा शिवरात्रि का आयोजन कसबा पुलिस प्रशासन के देखरेख में और सफल संरक्षण में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि का कार्यक्रम 3 से 4 दिनों तक चलता है जिसमें सबसे पहले शादी के 1 दिन पहले हल्दी काशा का कार्यक्रम एवं शादी के दिन विद का पानी भरने [ चौठारी ] के लिए के साथ शादी के उपरांत चौठारी के कार्यक्रम से संपन्न होता है। महाशिवरात्रि के दिन सभी शिव मंदिरों से भारी संख्या में महिलाओं के द्वारा बैंड पार्टी गाजा बाजा के साथ विद का पानी भरने का कार्यक्रम देखा गया जो काफी रोमांचक एवं सराहनीय रहा,खासकर सार्वजनिक श्री शिव मंदिर गुदरी बाजार के द्वारा हजारों की संख्या में महिलाओं ने विद का पानी भरने का काम किया तदोपरांत सारे मंदिरों में रात्रि में श्री शिव पार्वती के विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सार्वजनिक श्री शिव मंदिर गुदरी बाजार में श्री शिव पार्वती विवाह के आयोजन एवं पूजन के लिए समिति के द्वारा अधिकृत श्री बाणी मांझी एवं धर्मपत्नी गौरी देवी के द्वारा किया गया । शादी के उपरांत कार्यक्रम और भी आगे चलेगा जो बुधवार 18 फरवरी 2026 को चौठरी कार्यक्रम के साथ संपन्न किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में और शांति व्यवस्था कायम करने में पुलिस प्रशासन कसबा का योगदान काफी सराहनीय रहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया – 2 – श्री राजेश कुमार के सफल दिशा निर्देशन में थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक श्री ज्ञान रंजन जी सहायक थाना अध्यक्ष सुश्री संजना प्रसाद उप निरीक्षक श्री राजेश सिंह उप निरीक्षक श्री प्रिंस कुमार उप निरीक्षक श्री विजय कुमार उप निरीक्षक श्री शंभू जी उप निरीक्षक श्रीमती प्रीति भारती उप निरीक्षक श्री राशिद आलम सहायक निरीक्षक श्री राजू प्रसाद के साथ सैकड़ो सशस्त्र बल पुलिस लाठी धारी के साथ थाना अध्यक्ष श्री ज्ञान रंजन जी धैर्यपूर्वक सारे कार्यक्रमों को सफल बनाकर उन असामाजिक तत्वों को चेताया कि वह कभी भी सार्वजनिक पूजन में या सार्वजनिक कार्यक्रम में कोई भी ऐसी मंसूबे को नहीं पाले। श्री शिव मंदिरों के अलावे पुलिस गश्ती चौक चौराहा के साथ-साथ पुलिस वाहन के द्वारा लगातार गश्ती एवं पुलिस बल का जाल बिछा हुआ दिखा । सार्वजनिक दुर्गा मंदिर कसबा में अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सचिव श्री सुमित सोनार राम ठाकुरवाड़ी माँ काली मंदिर में वैश्य के अग्रणी नेता श्री बम बम साह की अगुवाई में एवं सार्वजनिक श्री शिव मंदिर गुदरी क्षय बाजार मंदिर में कौशल शर्मा, मतनोज कंपाउंड, नीरज आनंद, सीताराम अग्रहरि मनोज साह के साथ-साथ सैकड़ो सदस्य उपस्थित होकर सारे कार्यक्रमों को संपन्न कराने में अपना बहुमूल्य समय दिया

More Stories
कानपुर देहात 16 फरवरी 2026*जनपद में अवैध खनन / परिवहन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए गठित टास्कफोर्स द्वारा की गई कार्रवाई
अयोध्या १६ फरवरी २६ * अधिवक्ता हत्याकांड से उपजा आक्रोश,रुदौली तहसील के अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा,
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा