July 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 14 नवंबर 24*देव दिपावली आज । काशी गंगा महाआरती घाट की छटा बिखेर रही है सोरा नदी तट।

पूर्णिया बिहार 14 नवंबर 24*देव दिपावली आज । काशी गंगा महाआरती घाट की छटा बिखेर रही है सोरा नदी तट।

पूर्णिया बिहार 14 नवंबर 24*देव दिपावली आज । काशी गंगा महाआरती घाट की छटा बिखेर रही है सोरा नदी तट।

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान क़ामिल की रिपोर्ट यूपीआजतक

पूर्णिया बिहार ,,,श्रीराम सेवा संघ द्वारा आज संध्या आयोजित भव्य देव दिपावली, गंगा महाआरती एवं भजन गायन के निमित्त सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बनारस के पुरोहितों एवं देश के नामी हस्ती भजन गायक कुमार सत्यम एवं बंगाल की आदर्शी सिन्हा का आगमन पूर्णिया के पावन भूमि पर हो चुका है।प्रसिद्ध पुरोहित पूज्य तिवारी बाबा जी महाराज के कुशल मार्ग निर्देशन में सारी तैयारी को मूर्त रूप संघ के समर्पित निष्ठावान,उर्जावान कार्यकर्ताओं द्वारा दिया जा चुका है।आयोजन स्थल मां काली मंदिर प्रांगण में आकर्षक रंगोली एवं 11000 हजार दीप सजाने में माता बहनों की टीम लगी हुई है। आकर्षक बिजली लाईटिंग, भगवा ध्वज एवं फुल मालाओं से जगमगा रहा है सोरा नदी तट। धार्मिक कर्ण प्रिय गीत से गुंजायमान हो रहा है देव दिपावली स्थल।मानो स्वर्ग सौरा नदी तट पर उतर आया हो। संघ कार्यकर्ताओं ने किसी चीज की कमी नहीं छोड़ी है चाहे साज -सज्जा हो,आवा- गमन का रास्ता हो, बैठने की व्यवस्था हो, महाआरती की व्यवस्था हो, भजन गायन व्यवस्था हो, प्रसाद वितरण व्यवस्था हो, सुरक्षा व्यवस्था हो, सभी कार्यों को बारिकी से कुशलतापूर्वक मूर्त रूप दिया गया है।नदी के किनारे बेरीकेडिंग की गई है। इस देव दिपावली को अभूतपूर्व बनाने के लिए भारत के प्रसिद्ध भजन गायक कुमार सत्यम एवं बंगाल की आरुषि सिन्हा आ चुकी है। इन्हें सुनने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय गायक कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देंगी।कार्तिक पूर्णिमा के दिन होने के कारण भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म में गंगा स्नान एवं आरती का विशेष महत्व बताया गया है। नदी में जलता दीप प्रवाहित करना शुभ फलदाई माना गया है। यहां अभी से अलौकिक एवं सुन्दर दृश्य नजर आ रहा है। जो बरबस ही राहगीरों एवं श्रधालुओं को आकर्षित कर रहा है। काशी गंगा महाआरती का नजारा देखा जा रहा है।इस अद्भुत अलौकिक दृश्य को देखने के लिए शहर ही नहीं बल्कि जिले के सभी प्रखंडों से हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं। पचास हजार सनातन धर्मावलंबी श्रद्धालुओं के इस देव दिपावली महाआरती में भाग लेने की संभावना है। प्रशासन एवं नगर निगम भी अपने स्तर से सारी जरुरी सेवाएं प्रदान कर रही है। श्रीराम सेवा संघ के सैकड़ों निष्ठावान कार्यकर्ता दीन रात मेहनत करके इस आयोजन को अभूतपूर्व और अलौकिक बनाने में लगे हैं। मातृ शक्ति एवं युवतियों की सराहनीय भूमिका रंगोली बनाने एवं दीप सजाने और जलाने में है ।आज सुबह से ही रंगोली बनाने का कार्य प्रारंभ हो गया है।महिलाओं और युवतियों की टोली भी अपने स्तर से आयोजन को सफल बनाने में सम्यक सहयोग कर रही है। महाआरती स्थल पर महिलाओं और पुरुषों के बैठने की अलग-अलग व्यापाक व्यवस्था की गई है। महाआरती के बाद सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्रीराम सेवा संघ पूर्णिया प्रमंडल के सभी श्रद्धालुओं , जनप्रतिनिधियों, पत्रकार बंधुओं, धर्म गुरुओं, साधुओं, धर्मानुरागियों के साथ साथ सभी धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक शैक्षणिक, प्रशासनिक, न्यायिक संगठनों से इस धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन करती है। इस देव दिपावली एक गंगा महाआरती को भव्य, सफल एवं अभूतपूर्व बनाने में संघ के श्री राणा प्रताप सिंह,आतिश सनातनी, राहुल राज,सूरज आर्या, मनीष राज, अंकित सिंह,राम शर्मा, अमित चौधरी, मनीष बाबा,नीरज गुप्ता, कुंदन, रोहित, के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.