June 29, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 25* केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी दीप प्रज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत।

पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 25* केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी दीप प्रज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत।

पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 25* केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी दीप प्रज्वलित कर की कार्यक्रम की शुरुआत।

यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल ख़ास खबर।

पूर्णिया बिहार। पूर्णिया जिले के कसबा गढबनैली हाईस्कूल मैदान में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विहार सरकार के मंत्री डा संतोष कुमार सुमन एवं मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव मौजूद थे।
कार्यक्रम की शुरुआत संगीत से हुई। बाद में जीतन राम मांझी,डा संतोष कुमार सुमन एवं जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। लोगों ने उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत फूल की माला से किया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि  हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि पूर्ववर्ती राज्यों का विकास हो , लेकिन विकास नहीं हो रहा है। विहार सहित पूर्वी राज्यों का विकास हो । लेकिन विहार पर  ध्यान नहीं है। लघु उद्योग एवं नारियल उद्योग  से हजारों हजार नौकरी लग सकती है। मैं वादा करता हूं कि आप के  विकास के लिए हम हमेशा प्रयासरत रहेंगे। पूर्णिया पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। हमारी पार्टी  रवि दास,बढ़ई  18 जातों को 15 हजार रुपए काम के लिए देती है। उन्होंने कहा कि 2027 तक 30 लाख नौकरी दिया जाएगा। अभी देढ़ लाख लोगों को नौकरी दिया गया है। हमारी पार्टी गरीबों, पिछड़ों एवं असहायों की पार्टी है।गरीब एवं दलित लोगों को आगे लाना मेरे पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की समस्या को सरकार के समक्ष रखा जाएगा।आज का दिन अपने आप में ऐतिहासिक दिन है।कसबा विधानसभा चुनाव में सभी पार्टी लड़ी।हमारी भी पार्टी लड़ी, लेकिन हम असफल हुए। हमारी गरीबों की पार्टी आप की आवाज है।आज कसबा विधानसभा काफी पिछड़ा क्षेत्र है। यहां अनुसूचित जाति की काफी संख्या है लेकिन विकास की रोशनी से दूर है।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.