पूर्णिया बिहार 12 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उड़ान गश्ती ने किया स्कूलों और कॉलेजों का भ्रमण
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत के आदेशानुसार, पूर्णिया जिला अंतर्गत स्कूल और कॉलेज की छात्राओं की सुरक्षा हेतु कार्यरत उड़ान गश्ती ने पूर्णिया के विभिन्न स्कूल, कॉलेज और पार्क का भ्रमण किया।
इस दौरान उड़ान गश्ती ने छात्राओं से बातचीत की और उनकी सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को बताया कि वे किसी भी समस्या के लिए पुलिस से संपर्क कर सकती हैं और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उड़ान गश्ती ने स्कूल और कॉलेज के अधिकारियों से भी बातचीत की और उन्हें छात्राओं की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है और हम इसे सुनिश्चित करेंगे।

More Stories
लखनऊ 2 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुलतानपुर2 अप्रैल 26*जिला कांग्रेस कमेटी सुलतानपुर ने जन समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया
बांदा2 अप्रैल 26* शांतिकुंज हरिद्वार की कलश ज्योति दीप यज्ञ कार्यक्रम का भव्य आयोजन होने जा रहा है**