June 27, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 10 मई 25* बिहार में अलर्ट, पूर्णिया में हाई लेवल मीटिंग

पूर्णिया बिहार 10 मई 25* बिहार में अलर्ट, पूर्णिया में हाई लेवल मीटिंग

पूर्णिया बिहार 10 मई 25* बिहार में अलर्ट, पूर्णिया में हाई लेवल मीटिंग

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज न्यूज़ चैनल पूर्णिया बिहार की खबर खबर

सुरक्षा-व्यवस्था की CM नीतीश कुमार ने समीक्षा की; सीमावर्ती जिलों के DM-SP रहे मौजूद।

पूर्णिया बिहार। भारत-पाकिस्तान के बीच जंग के हालात बने हुए हैं। बिहार भी हाई अलर्ट पर है। नेपाल और बांग्लादेश से सटे इलाकों में फोर्स बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमावर्ती इलाके के DM-SP के साथ हाई लेवल मीटिंग की। सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। मीटिंग में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, कई सीनियर ऑफिसर, पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी मौजूद रहे।
नेपाल और बांग्लादेश की सीमा से लगे होने के कारण गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जिला को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसएसबी के साथ ज्वाइंट मीटिंग भी की गई है। बॉर्डर एरिया में कड़ी निगरानी रखते हुए हर एक शख्स और हर वाहनों की सख्ती से जांच के आदेश दिए गए हैं। आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। सीमांचल के चारों जिले पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज की पुलिस विभाग की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।

होटल और लॉज में छापेमारी

गृह मंत्रालय से जारी आदेश के बाद चारों जिलों में होटलों और लॉज की जांच की जा रही है। होटल रजिस्टर खंगाला जा रहा है। लंबे समय से होटल में ठहरे लोगों की सारी जानकारी जुटाई जा रही है। हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। कुर्सेला पुल और रेल पुल पर सुरक्षा जवान तैनात हैं।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.