पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 *पूर्णिया में 9 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, बैंक अधिकारियों की बैठक आयोजित*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आजतक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया में जिला विधिक सेवा प्राधिकारी द्वारा 9 मई को इस वर्ष का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के साथ-साथ अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी में भी आयोजित की जाएगी।
आज दिनांक 10.04.2026 को अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकारी, पूर्णिया श्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री दीपक कुमार सिन्हा और अन्य बैंक अधिकारियों ने भाग लिया।
सचिव महोदय ने निर्देश दिया कि बैंक ऋण वसूली संबंधित मामले को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करें और ऋणधारकों को सूचना प्राप्त कराने के लिए नोटिस तैयार करें। उक्त लोक अदालत के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सभी बैंक शाखा परिसर में बैनर लगवाएं और ध्वनि-विस्तारक यंत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, प्ली बार्गेनिंग के मामले, धारा 138 एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक वसूली के मामले, मोटर दुर्घटना दावा वाद, शमनीय ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, जनउपयोगी सेवाएँ से संबंधित मामले जैसे बिजली एवं पानी बिल, तलाक छोड़कर वैवाहिक विवाद, भू-अधिग्रहण के मामले, सेवा एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा।

More Stories
मथुरा 10 अप्रैल 26*थाना राया पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को16 बोतल अवैध शराब हरियाणा मार्का सहित किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी द्वारा मामले को लिया गया तत्काल संज्ञान
पूर्णिया बिहार 10 अप्रैल26 ज्वेलरी शॉप में सुरक्षा व्यवस्था की जांच : पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई