February 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई : अपराधियों पर नकेल ...

पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई : अपराधियों पर नकेल …

पूर्णिया बिहार 1 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस की कार्रवाई : अपराधियों पर नकेल …

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया, बिहार – पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी महोदया के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी का कहना है कि उनका उद्देश्य पूर्णिया को भय मुक्त बनाना है, और अपराधियों को पूर्णिया से बाहर करने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उनकी इस कार्रवाई से अब तक कई अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है।
सुश्री स्वीटी ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं, और उनकी कोशिश है कि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे अपराध के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।