पूर्णिया बिहार 1 अप्रैल 26 पूर्णिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : अपहृता बरामद, हथियार और नकदी जब्त
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुलाबबाग टी,ओ,पी (सदर थाना) और भवानीपुर थाना की संयुक्त कार्रवाई में अपहृता की बरामदगी हुई है। गुंडा चौक स्थित एक चिन्हित मकान से अपहृता को बरामद किया गया, जहां से एक लोडेड देशी कट्टा, दो रिवाल्वर, 157 जिन्दा कारतूस, 7 खोखा, नकद 5,80,250/- रूपया और अन्य सामान बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
पकड़ाए अभियुक्त प्रहलाद कुमार जयसवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरूद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कामयाबी उनके अथक प्रयास का नतीजा है। उन्होंने बताया कि अपहृता को सुरक्षित बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत की है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी ने बताया इस कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वे अपराध को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

More Stories
मथुरा 2 अप्रैल 26 *निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होने पर उज्जवल भविष्य की कामना की गई*
मथुरा 2 अप्रैल 26 *बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में सर्व समाज के लोगों के साथ मीटिंग*
मथुरा 2 अप्रैल 26 प्रशासन द्वारा अभियुक्तों के ऊपर– इनाम घोषित*