पूर्णिया 5 मार्च 26*अंचल पदाधिकारी रीता कुमारी की दबंगई :
होलिका दहन कार्यक्रम में बाधा, मंदिर अध्यक्ष ने लगाया आरोप
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफ़ान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार : कस्बा जनता की बस एक ही पुकार,
रिश्वतखोर अंचलाधिकारी को हटाओ, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन लाओ!
अंचलाधिकारी की दबंगई, अब नहीं चलेगी अब और नहीं!
रिश्वतखोर अंचलाधिकारी, होश में आओ, जनता जाग गई है!
अंचलाधिकारी की कारगुजारियों से त्रस्त, कस्बा जनता का एक ही नारा, बदलाव की आवाज़ उठाओ!
भ्रष्टाचार का जड़ काटो, अंचलाधिकारी को हटाओ!
जनता का गुस्सा अब और नहीं सहेगा, रिश्वतखोर अंचलाधिकारी को हटाना होगा!
अंचलाधिकारी की भ्रष्टाचार की कहानी, अब नहीं चलेगी, जनता करेगी अब आंदोलन की शुरुआत!
कस्बा के लोग एकजुट, अंचलाधिकारी की दबंगई के खिलाफ लड़ाई लूट!
पूर्णिया जिले के कसबा में 200 वर्ष पुराने सार्वजनिक श्री शिव मंदिर में होलिका दहन कार्यक्रम को अंचल पदाधिकारी महोदया श्रीमती रीता कुमारी एक साजिश के तहत बाधा पहुँचाने का आरोप लगाया गया है। मंदिर के अध्यक्ष अनिल कुमार साहा ने आरोप लगाया है कि अंचल पदाधिकारी महोदया ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर होलिका दहन कार्यक्रम को रोकने के लिए कहा, जो उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
अनिल कुमार साहा ने यह भी बताया कि अंचल पदाधिकारी महोदया ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया, जो उनके पद की गरिमा के विपरीत है। उन्होंने बताया कि यह घटना उनके लिए बहुत ही दुखद है और उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का बहुत बड़ी साजिश है।
अनिल कुमार साहा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय को एक पत्र लिखा है और उनसे अनुरोध किया है कि अंचल पदाधिकारी महोदया के खिलाफ विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे अंचल पदाधिकारी महोदया रीता कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अंचल पदाधिकारी महोदया का यह व्यवहार पहले भी देखा गया है यह उनकी फितरत बन गई है और वे अक्सर अपने पद का दुरुपयोग करती हैं,
कस्बा आंचल में भ्रष्टाचार चरम पर है, आंचल में एक भी काम बगैर रिश्वत दिए नहीं होता है , चाहे वह केवाला मयुटेशन हो या फिर परिमार्जन या फिर अन्य कामों का , अंचल कार्यालय का सबसे बड़ा दलाल अंचलाधिकारी का ऑपरेटर डाटा विवाश कुमार झा है जो तकरीबन सात से अंचल में ऑपरेटर डाटा के पद पर कार्यरत है, कस्बा प्रखंड के लोगों वरिया पदाधिकारी से मांग की है कि अंचल पदाधिकारी महोदया के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें उनके पद से हटाया जाए।
इस बीच अध्यक्ष अमित कुमार साहा ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय ने उन्हें बताया कि उन्होंने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में किसी भी प्रकार की पक्षपात नहीं करेंगे और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार साहा ने बताया कि वे इस मामले को लेकर बहुत ही चिंतित हैं और वे चाहते हैं कि अंचल पदाधिकारी महोदया के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि वे इस मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से भी मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे,

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली