पश्चिम बंगाल:06मार्च* सरकार ने राज्य के 7 जिलों में 8 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाओं को बंद करने की घोषणा की
सरकार का यह फैसला आगामी राज्य बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए लिया गया है. बता दें कि इस साल माध्यमिक परीक्षा यानी कि क्लास 10th के एग्जाम्स 7 मार्च से शुरू होंगे और 16 मार्च को खत्म होंगे.
ममता बनर्जी सरकार ने यह कदम इन क्षेत्रों में गैरकानूनी गतिविधियों से बचने के लिए उठाया है. बंगाल के गृह और पहाड़ी मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने एक बयान में कहा, ‘सरकार को खुफिया रिपोर्ट मिली है कि इंटरनेट प्रसारण और वॉयस ओवर इंटरनेट टेलीफोनी पर कुछ क्षेत्रों में गैरकानूनी गतिविधियां की जा सकती हैं. इसलिए इंटरनेट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है.’

More Stories
कानपुर नगर 27 फ़रवरी 26*कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप, 7 बजे तक कुछ नहीं मिला*
लखनऊ 27 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 27 फ़रवरी 26*एयरपोर्ट मार्ग में उखाड़े गए हैंडपंपों को स्थापित करने के लिए दी गई करोड़ों की धनराशि गबन कर गए अफसर*