पटना19मार्च25*मई से शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति, विधानसभा में शिक्षा मंत्री ने की घोषणा_*
पटना: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया मई से शुरू होगी. बीपीएससी के माध्यम से शिक्षकों की बहाली होगी. तीसरे चरण में खाली रह गए पदों को भी चौथे चरण (टीआर ई-4) की नियुक्ति में शामिल किया जाएगा. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को विधानसभी में इसकी घोषणा की है.
विधानसभा में शिक्षा मंत्री का ऐलान: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विधानसभा में प्रश्न काल के दौरान विधायक अरुण कुमार के सवाल पर यह जानकारी दी. उन्होंने तीसरे चरण की नियुक्ति में बीपीएससी के सप्लीमेंट्री रिजल्ट को लेकर बताया कि तीसरे चरण की नियुक्ति के तहत सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने पर तत्काल कोई विचार नहीं है. विधायक अरुण कुमार ने पद खाली रह जाने को लेकर सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी करने की मांग की थी.
तीसरे चरण के खाली पद भी शामिल: टीआरई-3 में 60000 से अधिक शिक्षक पास हुए थे, लेकिन नई जगह पर नियुक्ति के कारण उनका स्थान रिक्त हो गया है. पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दी थी. शिक्षक संघ के तरफ से भी लगातार मांग हो रही थी कि तीसरे चरण में खाली पड़े पदों पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट निकाला जाए. अभ्यर्थियों की तरफ से प्रदर्शन भी हो रहे हैं लेकिन शिक्षा मंत्री ने एक तरह से साफ कर दिया कि अब सप्लीमेंट्री रिजल्ट नहीं होगा. चौथे चरण में जो बहाली होगी, उसी में तीसरे चरण के खाली पदों को भी शामिल किया जाएगा.
सात दिनों में शिक्षकों को वेतन मिल जाएंगे: वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में शिक्षकों के बकाए वेतन भुगतान को लेकर कहा कि सात दिनों में शिक्षकों को वेतन दे दिया जाएगा. विधान परिषद में संजीव कुमार सिंह सहित कई सदस्यों ने सरकार का ध्यान आर्टिस्ट कराया था और उसके बाद ही इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरकार की तरफ से आश्वासन दिया.
सबसे अधिक शिक्षकों की नियुक्ति: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी देने का वादा नीतीश सरकार की तरफ से किया गया है. 9 लाख से अधिक नौकरी दे देने की बात कही जा रही है. इसमें सबसे अधिक 5 लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की गई है और चौथे चरण में भी बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी है. इसमें दिव्यांग बच्चों के लिए भी शिक्षक की नियुक्ति होगी.

More Stories
प्रयागराज ९ फ़रवरी २६* फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र के साथ प्रयागराज प्रशाशन ने किया नया हंगामा….
रायगढ़ 9 फ़रवरी 26*7 – 8 फरवरी 2026 को रायपुर छत्तीसगढ़ में एआईयूटीयूसी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कानपुर नगर 9 फ़रवरी 26*कानपुर पुलिस एवं C3iHub के मध्य साइबर अपराध विवेचना एवं फॉरेंसिक प्रशिक्षण हेतु MoU