*संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार*
*पटना* संपर्क 9334421374
=======================
पटना19जुलाई25*किसानों को अपराधी बोलने वाले एडीजी कुंदन कृष्णन अविलम्ब माफी मांगो-SKM
*देश के अन्नदाता किसान समुदाय को बढ़ते अपराध के लिए जिम्मेवार बताने वाले बददिमाग पुलिस अधिकारी को दंडित करो !*
*संयुक्त किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री और A D G कुंदन कृष्णन का पुतला फूंकने का किसानों से राज्यव्यापी आह्वाहन किया*
*पटना* *19 जुलाई 2025*
संयुक्त किसान मोर्चा की बिहार इकाई ने अपने एक प्रेस बयान के जरिये किसान समुदाय को अपराधी बोलने वाले एडीजी कुन्दन कृष्णन की बदजुबानी की तीव्र भर्त्सना की है और उनपर समुचित कार्रवाई करने की मांग की है।
संयुक्त किसान मोर्चा , बिहार ने कहा कि बिहार सरकार अपराध रोकने एवं लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने में बिल्कुल विफल हो चुकी है। इस सरकार में अपराधी बेखौफ आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं और पुलिस-प्रशासन अपने संवैधानिक दायित्व को भूलकर अपनी नाकामियों का ठीकरा आम जनता पर ही फोड़ने में मशगूल है।
यह बात सर्वविदित है कि बिहार में सरकारी कर्मचारी खासकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी बिना रिश्वत के कोई काम नहीं करते। पुलिस का तो एकसूत्री काम
अपराधियों से मिलीभगत कर वसूली करने का रह गया है । सड़कों पर भी दिन भर खुलेआम इनका वसूली कार्य चलते रहता है। इनके मंत्री बढ़ते अपराध का कारण आपसी रंजिश बताते हैं। तो एडीजी जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन कुन्दन कृष्णन जैसे पुलिस पदाधिकारी विभाग की नाकामियों, असामाजिक तत्वों व अपराधियों से मिलीभगत को छुपाने के लिए पूरे किसान समुदाय को ही अपराधी कहने पर आमदा हैं।
सच में हम एक अंधेरे काल में रह रहे हैं। जिस देश में 2020-’21 में हुए अभूतपूर्व ऐतिहासिक किसान आन्दोलन के खिलाफ कुत्सा प्रचार करने में स्वयं देश के प्रधानमंत्री संलिप्त थे, उसी शासनकाल में एक पुलिस पदाधिकारी ने आम मेहनतकश किसानों को अपराधी कहने का दुस्साहस किया है।
संयुक्त किसान मोर्चा की बिहार इकाई इस बदजुबानी को गंभीरता से लेती है और राज्य सरकार से मांग करती है कि वह अपने मगरूर अधिकारी पर अविलम्ब समुचित कार्रवाई करे।
संयुक्त किसान मोर्चा ने सूबे के किसानों पर की गई असम्मानजनक टिप्पणी के खिलाफ पूरे बिहार के जिला/अनुमंडल/ प्रखंड मुख्यालयों पर 22 जुलाई, 2025 को अपने विरोध के प्रतीक के रूप में एडीजी कुन्दन कृष्णन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतला दहन करने का आह्वान आम जनता खासकर किसानों से किया है।
जारीकर्ता :
1. विनोद कुमार -राज्य महासचिव, बिहार राज्य किसान सभा (जमाल रोड)
2. उमेश सिंह – राज्य सचिव, अखिल भारतीय किसान महासभा
3. रामचन्द्र महतो – राज्य सचिव, बिहार राज्य किसान सभा (अजय भवन)
4. अशोक बैठा – प्रांतीय सचिव, अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा
5. रामवृक्ष राम – राज्य अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा
6. इन्द्रदेव राय – राज्य सह सचिव, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन
7. ऋषि आनन्द – जय किसान आन्दोलन
8. रविन्द्र सिंह – बिहार किसान समिति
9. संजय श्याम – क्रांतिकारी किसान यूनियन
10. उदयन राय – एनएपीएम
11. विनोद झा – राज्य सचिव, ऑल इंडिया किसान फेडरेशन
12. रामायण सिंह – राज्य अध्यक्ष, अग्रगामी किसान सभा
13. रामचन्द्र आजाद – प्रगतिशील किसान संघ
14. उमेश शर्मा – किसान एकता मंच (पटना)
15. अनिल कुमार सिंह – भारतीय किसान मजदूर विकास संगठन
16. मनीष कुमार – भारत माला सड़क परियोजना प्रभावित किसान मोर्चा
17. रामप्रवेश यादव – प्रभावित किसान खेतिहर मजदूर मोर्चा (बक्सर)
18. शंभु नाथ मेहता – सचिव,जल्ला किसान संघर्ष समिति (पटना)
19. आनन्द किशोर – संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा(उत्तर बिहार)
20. नन्द लाल सिंह – सचिव, उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा (मगध)
21. रामस्वरूप – मजदूर किसान समिति, बोधगया
22. कल्लू सिंह – नौजवान मजदूर किसान मोर्चा
सम्पर्क : 9334421374 ; 7488145731

More Stories
नई दिल्ली 25 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें⤵️
अयोध्या 25 मार्च 26*अयोध्या में BJP संगठन के भीतर गहरी चर्चा। माफिया को बनाया गया महानगर महामंत्री?*
जोधपुर 25 मार्च 26*प्राचीन धरोहर पुनरुद्धार के नाम पर तापी बावडी को उधेड़ दिया ज्ञापन शौप कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग