March 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पटना 2 मार्च 26*बिहार से 20 हजार किसान ,मजदूर माकपा के 24 मार्च के दिल्ली आक्रोश रैली में शामिल होंगे*

पटना 2 मार्च 26*बिहार से 20 हजार किसान ,मजदूर माकपा के 24 मार्च के दिल्ली आक्रोश रैली में शामिल होंगे*

पटना 2 मार्च 26*बिहार से 20 हजार किसान ,मजदूर माकपा के 24 मार्च के दिल्ली आक्रोश रैली में शामिल होंगे*

पटना। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की बिहार राज्य सचिव मंडल की बैठक जमाल रोड पटना पार्टी कार्यालय में अवधेश कुमार की अध्यक्षता में 2 मार्च को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव तथा केंद्रीय कमिटी सदस्य ललन चौधरी ने बताया कि आज पूरी दुनिया एक विषम संकट से गुजर रही है। अमेरिकी साम्राज्यवाद के सरगना डोनाल्ड ट्रंप की दादागिरी आज दुनिया के हर देश को दहशत में डाल दिया है ।पिछले दिनों वेनेजुएला के निर्वाचित राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके घर से सोए हुए अवस्था में ट्रंप अपनी सेना द्वारा घसीट कर न्यूयॉर्क में ले गया ।जहां बंदी बनाए हुआ है ।अभी ईरान पर हमला करके वहां के राष्ट्रपति खुमेनेई की हत्या कर दी तथा पूरे ईरान को इजरायल की सहायता से अपने कब्जे में लेना चाहता है। अमेरिकी साम्राज्यवाद इसके पहले इराक में सद्दाम हुसैन, लीबिया में कर्नल गद्दाफी और फिलिस्तीन पर हमला करके वहां के तेल सहित तमाम बेसकीमती सामानों को लूट लिया और लाखों लोगों की हत्या कर दी। इस तानाशाही और आतंकी जुल्म के खिलाफ हमारे देश के प्रधानमंत्री को खुलकर ईरान के पक्ष में आना चाहिए।
पार्टी की केन्द्रीय कमिटी ने यह निर्णय लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय संकट ग्रस समस्याओं के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर देश के किसानों का अमेरिका और कारपोरेट द्वारा लूट, किसानों के कमर तोड़ देने वाले बीज विधेयक 25 तथा बिजली विधेयक 25, देश के किसानों को समाप्त कर देने वाली अमेरिका के साथ ट्रेड डील, ट्रेड यूनियन मजदूरों के अधिकारों को पूर्ण रूप से छीनने वाली चार श्रम संहिता, मनरेगा के माध्यम से खेतिहर मजदूरों को मिलने वाले 200 दिन काम की गारंटी आदि सवालों को लेकर 24 मार्च को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) द्वारा रामलीला मैदान दिल्ली में विशाल आक्रोश रैली की जाएगी। जिसमें बिहार से 20 हजार किसान तथा मजदूर भाग लेंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के पोलिट ब्यूरो सदस्य अशोक ढवले ,मरियम ढवले ,ए आर सिंधु ,विक्रम सिंह जैसे राष्ट्रीय नेता बिहार के सभी जिलों में जत्था लेकर जाएंगे और किसानों ,मजदूरों, छात्रों, नौजवानों को दिल्ली चलने का आह्वान करेंगे।
बैठक में राजेंद्र प्रसाद सिंह,अजय कुमार विधायक, बिनोद कुमार,प्रभुराज नारायण राव, अहमद
अली,रामपरी, श्याम भारती,भोला दिवाकर,शशिकांत राय,मनोज चंद्रवंशी,अनुपम कुमार आदि ने अपने विचारों को रखा।

Taza Khabar