पंजाब30अगस्त21*शहर में बड़ रहे लूटपाट की घटनाओं को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने की कड़ी नाकाबंदी
अबोहर, 30 अगस्त (शर्मा): फिरोजपुर के आईजी जतिंद्र सिंह औलख, फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलौरी के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, एसपी हैडक्वाटर मनविंद्र सिंह, डीएसपी अबोहर राहुल भारद्वाज, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी क्राईम एंड वूमैन गुरमीत सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों व ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अबोहर ट्रैफिक प्रभारी भूपिंद्र सिंह, एएसआई राजपाल व अन्य पुलिस पार्टी न जन्माष्टमी के पावन अवसर तथा शहर में बड़ रही मोटरसाईकिल चोरियों की घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा कड़ी नाकाबंदी की जा रही है। दोपहिया वाहन चालकों को रोककर कड़ी पूछताछ की जा रही है। बिना नंबर व बिना दस्तावेज वाले मोटरसाईकिल चालकों के चालान काटे जा रही हैं। ट्रैफिक प्रभारी भूपिंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें और अपने घर के बाहर व चौकों पर सीसीटीवी कैमरें लगाएं।
फोटो:6, पुलिस टीम चालान काटते हुए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 30 मार्च 26*रोहतास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह के सात सदस्यों को किया गिरफतार।*
मथुरा 30 मार्च 26* एक वांछित अभियुक्त को एक चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार*
मथुरा 30 मार्च 26* जान से मारने की नीयत से पीडित पर हमला करने वाले अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*