पंजाब29सितम्बर*एटीएम तोडऩे का तीसरा आरोपी अजय कुमार काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/जगदीश/सुरिन्द्र शर्मा): नगर थाना के एडीशनल प्रभारी सर्बजीत सिंह, एसआई लालचंद व अन्य पुलिस पार्टी ने सीतो रोड पर एटीम कटर से तोडऩे के तीसरे आरेापी अजय कुमार पुत्र रामलाल वासी अजीमगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस मामले में पहले अनिल कुमार पुत्र रामलाल वासी अजीमगढ़ व सिमरणजीत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह निवासी सिकंदरपुर सिरसा हरियणा को पहले पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना पुलिस ने सीतो रोड पर एटीएम पर कटर लगाकर तोडने के मामले में मुकदमा नंबर 256, 10-9-2022 भादंसं की धारा 457, 380, 511 आईपीसी के तहत सिमरणजीत सिंह पुत्र सिकंदर सिंह निवासी सिकंदरपुर सिरसा हरियणा व अजय कुमार व अनिल कुमार पुत्रान राम लाला वासी अजीमगढ के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:6, पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करते हुए।

More Stories
लखनऊ 26 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
श्रीगंगानगर 26 फ़रवरी 26*दूसरे दिन जारी रहा आईडीपी का न्याय सत्याग्रह ।*
लखनऊ 26फ़रवरी26*यूपी में छूटे छात्रों को इस डेट तक मिलेगी छात्रवृत्ति, योगी सरकार ने जारी किया संशोधित समय-सारिणी*