पंजाब28अप्रैल*100 लीटर लाहन आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर
अबोहर, 28 अप्रैल (शर्मा/सोनू): जिला फाजिल्का के सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर की अदालत में 100 लीटर लाहन आरोपी राजवीर उर्फ राजू के वकील विक्रमजीत सिद्धू ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट विक्रमजीत सिद्धू की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए 100 लीटर लाहन आरोपी राजवीर उर्फ राजू की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की। मिली जानकारी अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने 9.4.23 को मुकदमा नं. 35 एक्साईज एक्ट के तहत राजवीर उर्फ राजू पुत्र अशर सिंह वासी खुब्बन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जमानत मिलने के बाद राजवीर उफ राजू थाना बहाववाला में पहुंच मामला तफतीश में शामिल हुए।
फोटो:7 राजवीर उर्फ राजू व एडवोकेट विक्रमजीत सिद्धू।

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार