पंजाब27सितम्बर*नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 27 सितंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह ने 26400 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए आरोपी हरिन्द्र वधवा उर्फ हैप्पी पुत्र जनक राज वासी गली नं. 4, फाजिल्का व जसकरण सिंह उर्फ काका पुत्र मलकीत सिंह वासी डबवाली कलां को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के निर्देश दिये हैं।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह ने 26400 नशीली गोलियों सहित दो लोगों हरिन्द्र वधवा उर्फ हैप्पी पुत्र जनक राज वासी गली नं. 4, फाजिल्का व जसकरण सिंह उर्फ काका पुत्र मलकीत सिंह वासी डबवाली कलां थाना अरनीवाला को काबू किया था। पुलिस रिमांड के दौरान पता चला कि आरोपी नशे का सामान सुरिंद्र कुमार छिंदा को बेचते हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीसरा आरोपी सुरिंद्र कुमार उर्फ छिंदा पुत्र काला सिंह वासी गांव ढठियांवाली थाना अरनीवाला को काबू किया था। पुलिस तीनों आरोपियों की निशानदेही पर राजस्थान के शहर भाप निमा पंजाबी ढाबा जीरे वाला के संचालक निर्मल सिंह उर्फ निम्मा पुत्र गुरचरण सिंह हालाबाद भाप राजस्थान को काबू किया है। यह यहां ढाबे पर अन्य लोगों को नशा उपलब्ध करवाकर पंजाब भेजता है। पुलिस ने उक्त चौथे आरोपी को भाप राजस्थान से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया और पुलिस रिमांड पर लिया है।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोपही
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कोलकाता 20 मार्च 26*बेरोजगारों को 18 हजार की मदद, पक्के घर का वादा… TMC के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए भी बड़े एलान*
रोहतास 20 मार्च 26*त्योहारों के मद्देनज़र भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा*
बिजनौर 20 मार्च 26*हमारे मुख्यमंत्री योगी जी पर आपत्ति जनक टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम की हम कड़ी निंदा करते है।