पंजाब27नवम्बर*सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करें शहरवासी : डॉ. राजेंद्र गिरधर, राजन
अबोहर, 27 नवंबर (शर्मा): अबोहर का साफ-सुथरा बनाने के लिए अबोहर विकास प्रभारी संदीप जाखड़ ने बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया हुआ है। इसके साथ-साथ उन्होंने शहर को प्लास्टिक मुक्त करने का भी संकल्प लिया है। आज 64वें सफाई अभियान के दौरान डॉ. राजिंद्र गिरधर व किसान नेता राजन उर्फ राजा ने शहरवासियों से अपील की है कि वह सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। यह हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण व सीवरेज सिस्टम के लिए भी नुक्सानदायक है। अगर पशु इसे निगल लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों में डिस्पोजल की बजाये कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर आपको बाजार से सामान लेने जाना है तो घर से ही कपड़े का बना थैला लेकर जायें। बलदेव शर्मा मैट्रो कालोनी वाले, नगर निगम मेयर विमल ठठई, संजय जाखड़, हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, संजय जाखड़, प्रधान मोहन लाल ठठर्ठ, यूथ कांग्रेस प्रधान अतिंद्रपाल तिन्ना, हरिंद्र बेदी, इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, विनय कुमार पार्षद इंदिरा नगरी, ने सभी दुकानदारों से अपील की है कि अपनी दुकानों के बाहर साफ सफाई रखें ताकि शहर सुंदर बने।
फोटो: 3, प्लास्टिक मुक्त अबोहर अभियान की जानकारी देते डॉ. राजिंद्र गिरधर व राजन उर्फ राजा।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
उन्नाव11 फ़रवरी 26*उन्नाव: सड़क हादसे में युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री गेट पर हंगामा*
जोधपुर 11 फ़रवरी 26*राजस्थान मे भर्ती परीक्षाओ मे OBC आरक्षण के साथ हो रहा निरंतर खिलवाड बेहद चिंताजनक है।
लखनऊ 11 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….