पंजाब24मई2023*307 का आरोपी वरिंद्र कुमार उर्फ रवि पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 24 मई (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी हरप्रीत सिंह, सबइंस्पैक्टर शरणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इरादा कत्ल के 8वें आरोपी रविंद्र कुमार उर्फ रवि पुत्र खुशहाल चंद वासी दीवानखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रविंद्र कुमार उर्फ रवि की पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। जिसके बाद पुलिस ने रविंद्र कुमार को काबू किया। मिली जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने सेवा कम्बोज पुत्र बाघा राम के बयानों पर उसपर कातिलाना हमला करने के आरोप में मुकदमा नं.84, 04.7.22 भांदस की धारा 307, 326, 324, 427, 148, 149 के तहत कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पहले पुलिस 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26*बिहार पुलिस सप्ताह: पुलिस अधीक्षक ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
इलाहाबाद २२फरवरी २६ * हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने चाइनीज मांझे की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त रुख अपनाया है।
लखनऊ २२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….