पंजाब22दिसम्बर23*मारपीट व लूटपाट करने वाले आरोपियों पर थाना बहाववाला पुलिस ने किया मामला दर्ज
अबोहर, 22 दिसंबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह ने बताया कि इलाके में लूटपाट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें और नशा बेचने वालों पर अंकुश लगाने में मदद करें। थाना बहाववाला प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी सर्बजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने रणजीत सिंह पुत्र तरसेम सिंह वासी दिरगढ़ तहसील संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान के बयानों पर उसके साथ लूटपाट व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा नं. 133, 21.12.23 भांदस की धारा 341, 323, 379बी, 148, 149 के तहत सीता राम पुत्र मोहन लाल, अजेस पुत्र ओमप्रकाश व अन्य 7-8 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। रणजीत सिंह का आरोप है कि वह नारायणपुरा वैक्सींग प्लांट पर काम करता है। जब वह जा रहा था तो इन लोगों ने रोककर उसके साथ मारपीट की व मोबाईल व नगदी लूट ली। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, आरोपी व पुलिस पार्टी।

More Stories
शामली 4 मार्च 26*होली के त्यौहार को मध्य नजर रखते हुए यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने अपने दल बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया
अयोध्या 4 मार्च 26*नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति की कुलपति निरस्त
नई दिल्ली 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*