पंजाब215जुलाईसंगरिया पुलिस द्वारा पकड़ी गई अफीम मामले में सहदेव, सीतोगुन्नो के सरपंच धर्मवीर, मुकेश कुमार व वासुदेव के खिलाफ जांच शुरू
अबोहर, 15 जुलाई (शर्मा/सोनू) : राजस्थान पुलिस के डीजेपी को सहदेव के परिवार ने मांग की है कि सहदेव को एक साजिश के तहत गाड़ी में अफीम रखकर फंसाया गया है। इस मामले की जांच करवाई जाये। राजस्थान के डीजेपी एमएल लाठर ने इस मामले की जांच एसओजी सतवीर सिंह को सौंपी गई। एसओजी टीम ने जांच शुरू कर दी है। टीम ने संगरिया पहुंच कर सहदेव को साथ लेकर जांच शुरू कर दी है। सहदेव के परिवार का आरोप है कि उसे एक साजिश के तहत इस मामले में फंसाया गया है। इसी के साथ संगरिया थाना के प्रभारी ने सीतोगुन्नो के सरपंच धर्मवीर डेलू व मुकेश कुमार वासी हिम्मतपुरा, शहनसाह वासी गंगानगर को भी शामिल किया गया है। परिवारा ने मांग की है कि मामले की बारीकी से जांच की जाये। थाना प्रभारी संगरिया ने साजिश के तहत सहदेव पुत्र अमीलाल वार्ड नं. 2 मालारामपुरा को फंसाया है व बाकी आरोपियों को शामिल किया है। परिवार ने बताया कि सहदेव को जब पकड़ा गया था तब थाने के बाहर धरना लगाया गया था इसके बाद उस पर अफीम का पर्चा डाला है। उन्होंने राजस्थान के डीजेपी से मांग की है कि उक्त मामले की जांच बारीकी से की जाये।
—

More Stories
हमीरपुर 1 अप्रैल 26*स्वर्ण शताब्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया
बांदा1अप्रैल26* अमर शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई*
बांदा1अप्रैल26* पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई*