पंजाब19जनवरी*10 किलो चूरा पोस्त आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 20 जनवरी (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, सबइंस्पैक्टर रविंद्र कुमार ने 10 किलो चूरा पोस्त सहित पकड़े गए आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी पटीसदीक को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम राजवीर कौर, सबइंस्पैक्टर रविंद्र कुमार, चौकी पटीसदीक प्रभारी बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने वरियामखेड़ा की तरफ नाकाबंदी कर रखी थी कि सामने से एक व्यक्ति हाथ में गट्टा लिए आते दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो गट्टे में से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह वासी पटीसदीक के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मामला दर्ज किया था।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*