पंजाब15जून23*नगर थाना पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की
अबोहर, 15 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के दिशा निर्देशों पर डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती ए.डी. सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरचरण सिंह, एएसआई सुखमंदिर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट करने के मामले में राजा पुत्र जागीर सिंह, रामदीप पुत्र मनदीप सिंह वासी इंदिरा नगरी को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। नगर थाना पुलिस ने विकास पुत्र रामजीलाल वासी रामनगर अबोहर के बयानों पर मुकदमा नं.60, 13.06.23, भांदस की धारा 379बी, 427, 34आईपीसी के तहत राजा पुत्र जागीर सिंह, रामदीप पुत्र मनदीप सिंह वासी इंदिरा नगरी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने विकास पर हमला कर लूटपाट की थी। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*