पंजाब12मई23*स्व. बी.एल. सिक्का के निवास को जाने वाली सडक़ टूटी होने से लोगों को परेशानी
नगर निगम ने नहीं करवाया सडक़ का निर्माण
अबोहर, 12 मई (शर्मा/सोनू): स्व. बी.एल. सिक्का के निवास को जाने वाली सडक़ टूटी होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि श्री बी.एल. सिक्का के निधन पर उनके निवास स्थान पर हाईकोर्ट जस्टिस व सैशन जज सहित कई बड़े अधिकारी भी यहां शोक व्यक्त करने पहुंचे तो उन्हें भी इस टूटी सडक़ के कारण काफी परेशानी हुई। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। लोगों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस टूटी सडक़ को ठीक न करवाने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जाये।
फोटो:2, डॉकघर के नजदीक टूटी सडक़।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
26 मार्च 2026*आम को खास बनाने की मेरी गलत जिद ने मेरे ही हाथ जला दिए- सनोज मिश्रा
नई दिल्ली 26 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें
नई दिल्ली *26 मार्च 2026 , बृहस्पतिवार*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*