पंजाब11नवमवर*खुईयांसरवर में सुनार की दुकान में चोरी करने के 7वीं आरोपी महिला को काबू किया
अबोहर, 11 नवंबर (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी अमरिंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल प्रताप सिंह, महिला कांस्टेबल व अन्य पुलिस पार्टी ने खुईयांसरवर में सुनार की दुकान पर घात लगाकर 2019 में बड़ी मात्रा चोरी की थी। इस मामले में पुलिस ने 7वीं आरोपी महिला अनीता रानी उर्फ सुनीता पुत्री जगपाल सिंह वासी बकैनवाला हालाबाद अमरपुरा लुधियाना को काबू कर न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में रखने के निर्देश जारी किये। खुईयांसरवर पुलिस ने 25.11.2019 को खुईयांसरवर सुनार के बयानोंं पर मुकदमा नं. 165/19 के तहत भांदस की धारा 457, 380, 411 आईपीसी के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि सातवीं आरोपी अनीता रानी उर्फ सुनीता रानी को अब काबू किया है। जबकि इसी मामले में आठवीं आरोपी उसकी माता फरार बताई जा रही है।
फोटो: 2 पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * इंस्पेक्टर पंकज सिंह को मिला “मोस्ट एक्टिव पुलिस मैन” सम्मान
लखीमपुर ४ अप्रैल २६ * 🏵️योगी सरकार का बड़ा कदम।
लखनऊ४अप्रैल२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*