पंजाब11अप्रैल*थाना खुईयांसरवर पुलिस ने नशीली शिशियां व नशीली गोलियों सहित महेंद्र कुमार को जेल भेजा
अबोहर, 11 अप्रैल (शर्मा): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परविंद्र सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह ने नशीली गोलियों व शीशियों सहित पकड़े गए आरोपी को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परविंद्र सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव वरियामखेड़ा के निकट एक युवक को मोटरसाईकिल सहित आते देखा। शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे 16 नशीली शीशियां व 210 नशीली गोलियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार उर्फ एमपी पुत्र मनफूल वासी जंडवाला हनवंता के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं. 38, 8.04.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटोङ: 6, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*जीडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल मंझनपुर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव*
कौशाम्बी 1 अप्रैल 26*चार्ज लेते ही एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना*